आधार कार्ड के बारे में जाने महत्वपूर्ण जानकारी:
आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है। इसमें 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या छपी होती है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (भा.वि.प.प्रा.) जारी करता है। यह संख्या, भारत में कहीं भी, व्यक्ति की पहचान और पते का प्रमाण होगा। भारतीय डाक द्वारा प्राप्त और यू.आई.डी.ए.आई. की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया ई-आधार दोनों ही समान रूप से मान्य हैं।
कोई भी व्यक्ति आधार के लिए नामांकन करवा सकता है बशर्ते वह भारत का निवासी हो और यू.आई.डी.ए.आई. द्वारा निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करता हो, चाहे उसकी उम्र और लिंग (जेण्डर) कुछ भी हो। प्रत्येक व्यक्ति केवल एक बार नामांकन करवा सकता है। नामांकन निःशुल्क है। आधार कार्ड एक पहचान पत्र मात्र है तथा यह नागरिकता का प्रमाणपत्र नहीं है।
आधार दुनिया की सबसे बड़ी बॉयोमीट्रिक आईडी प्रणाली है। विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री पॉल रोमर ने आधार को “दुनिया में सबसे परिष्कृत आईडी कार्यक्रम” के रूप में वर्णित किया। निवास का सबूत माना जाता है और नागरिकता का सबूत नहीं है, आधार स्वयं भारत में निवास के लिए कोई अधिकार नहीं देता है।
जून 2017 में गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि आधार नेपाल और भूटान यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए वैध पहचान दस्तावेज नहीं है। तुलना के बावजूद, भारत की आधार परियोजना संयुक्त राज्य अमेरिका के सोशल सिक्योरिटी नंबर की तरह कुछ नहीं है क्योंकि इसमें अधिक उपयोग और कम सुरक्षा है।
[toc]
आधार कार्ड की आवश्यकता और उपयोग
आधार कार्ड अब सभी चीजों के लिए जरूरी होता जा रहा है। पहचान के लिए हर जगह आधार कार्ड मांगा जाता हैं। आधार कार्ड के महत्व को बढाते हुए भारत सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं जिसमें आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो वह काम होना मुश्किल होगा। इस कार्ड को कोई और इस्तमाल नहीं कर सकता है, जबकि राशनकार्ड समेत कई और दूसरे प्रमाण पत्र के साथ कई तरह कि गड़बड़ियाँ हुई है और होती रहती है।
- पासपोर्ट जारी करने के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया गया है।
- जनधन खाता खोलने के लिये
- एलपीजी की सबसीडी पाने के लिये
- ट्रेन टिकट में छूट पाने के लिए
- परीक्षाओं में बैठने के लिये (जैसे आईआईटी जेईई के लिये)
- बच्चों को नर्सरी कक्षा में प्रवेश दिलाने के लिये
- डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) के लिए आधार जरूरी
- बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेगा प्रविडेंट फंड
- डिजिटल लॉकर के लिए आधार जरूरी
- सम्पत्ति के रजिस्ट्रेशन के लिए भी आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है।
- छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति भी आधार कार्ड के जरिए ही उनके बैंक में जमा करवाई जाएगी।
- सिम कार्ड खरीदने के लिये
- आयकर रिटर्न
आधार कार्ड कैसे बनाये(How to get an adhar card)
यदि आपने अभी तक अपना Aadhar Card नहीं बनवाया है और बनाना चाहते हैं तब आपको कुछ चीज़ों का खास ध्यान देना चाहिए जो की आपको Aadhar Card बनवाने में बहुत सहायक होने वाले हैं.
- सबसे पहले आपको अपने निकटवर्ती Aadhar Card Enrollment Center में जाना होगा और वहां पर आपको एक पर्ची दी जाएगी जिससे आपको अपने पर्ची number तक का इंतजार करना होगा.
- आपका number आने पर आपको verification के लिए अन्दर बुला लिया जायेगा.
- अन्दर आपको कुछ Documents प्रदान करने होंगे, जिसके विषय में मैंने निचे जानकारी प्रदान करी है.
- इसके पश्चात आपका Retina Scan होगा, Finger Print scan होगा और उसके साथ आपको अपने विषय में सही सही जानकारी प्रदान करनी होगी.
- इससे आपके Aadhar Card application भरने में उन्हें आसानी होगी. लेकिन यहाँ पर आपको भी उस Application को verify करना होगा (जैसे की नाम, आयु, पता, Date of Birth इत्यादि) जिससे आपके Aadhar Card में गलतियाँ नहीं होगी.
- Verification ख़त्म होने पर आपको एक acknowledgement receipt प्रदान की जाएगी. जिसे आपको संभाल का रखना है.
- और करीब 20 से 30 दिनों तक का इंतजार करना है. और आपके बताये हुए पते पर Aadhar Card आ जाएगी.
- यदि न भी आये तो भी tension वाली कोई बात नहीं है क्यूंकि ये Aadhar card आप internet से download भी कर सकते हैं. इसलिए केवल application भरते वक़्त अपने Mobile number को भरना बिलकुल न भूलें.
Aadhar Card बनाना बहुत ही जरुरी है, जो लोग नया बनाना चाहते हैं वो इसे बिलकुल ही मुफ्त बना सकते हैं. हर block में Aadhar Card बनाने का केंद्र होते है. आप वहां अपनी documents लेके जाईये और वो आपकी card बना देंगे. एक बार आपकी सारी documents की varification पूरा हो जाये तो आपके पास 20-40 दिन के अन्दर आपके दिए गए address पर ये पहुँच जाता है|
हर व्यक्ति को केवल एकमात्र Aadhar number मिलेगा न की एक से ज्यादा.और वही Aadhar number जो आपको दिया जायेगा वो ज़िन्दगी भर के लिए valid रहेगा, वक़्त के साथ इसे बार-बार बदलना नहीं पड़ेगा. अगर आपके Aadhar Card में कोई गलती हो तब आप उसे बड़े आराम से बदल सकते हैं. जहाँ से आपने Aadhar Card बनवाया हो वहीं जा कर आपको एक बार और अपने details को भरना होगा तो आपके Aadhar Card की गलती को सुधार दिया जायेगा. इसके लिए आपको बहुत ही कम मूल्य का भुक्तान करना होगा|
आधार का ऑफिसियल वेबसाइट : UIDAI
आधार कार्ड बनवाने के लिए क्या-क्या दस्तावेज़ चाहिए ?
यदि आपने अभी तक भी अपना Aadhar Card नहीं बनवाया है तब आपको इसे बनवाने के लिए जरुरी सभी documents (दस्तावेजों) के बारे में जानना बहुत ही जरुरी है. इससे आपको कहीं दर भटकने की जरुरत भी नहीं है. तो पेश है important documents आधार card बनवाने के लिए.
- जिसका Aadhar Card बनना है उसे स्वयं Aadhar केंद्र में रहना सबसे जरुरी है.
- इसके साथ आपको POI (Proof of Identity- पहचान के लिए प्रमाण) और POA (Proof of Address- पते का प्रमाण) भी submit करना होता है.
पहचान के प्रमाण के लिए (Proof Of Identity) के लिए दस्तावेज़ (documents)
ये वो documents होते हैं जिससे की आपके identity की पहचान होती है. इसमें आपका नाम और Photo रहना अनिवार्य है.
- 1. Passport
- 2. PAN Card
- 3. Ration/ PDS Photo Card
- 4. Voter ID
- 5. Driving License
- 6. Government Photo ID Cards/ service photo identity card जिसे की issue किया गया हो PSU के द्वारा
- 7. NREGS Job Card
- 8. Photo ID issued by Recognized Educational Institution
- 9. Arms License
- 10. Photo Bank ATM Card
- 11. Photo Credit Card
- 12. Pensioner Photo Card
- 13. Freedom Fighter Photo Card
- 14. Kissan Photo Passbook
- 15. CGHS / ECHS Photo Card
- 16. Address Card जिसमें की Name और Photo issued किया गया ही Department of Posts के द्वारा
- 17. Certificate of Identify जिसमें की photo भी हो और जिसे issue किया गया हो Gazetted Officer या Tehsildar on letterhead
- 18. Disability ID Card/handicapped medical certificate जिसे की उनके respective State/UT Governments/Administrations के द्वारा issue किया गया हो
पते का प्रमाण (Proof Of Address) के लिए दस्तावेज़ (documents)
ये वो documents होते हैं जिससे की आपके Address की पहचान होती है. इसमें आपका नाम और address रहना अनिवार्य है.
- 1. Passport
- 2. Bank Statement/ Passbook
- 3. Post Office Account Statement/Passbook
- 4. Ration Card
- 5. Voter ID
- 6. Driving License
- 7. Government Photo ID cards/ service photo identity card issued by PSU
- 8. Electricity Bill (ये 3 months से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए)
- 9. Water bill (ये 3 months से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए)
- 10. Telephone Landline Bill (ये 3 months से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए)
- 11. Property Tax Receipt (ये 1 साल से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए)
- 12. Credit Card Statement (ये 3 months से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए)
- 13. Insurance Policy
- 14. Signed Letter having Photo from Bank on letterhead
- 15. Signed Letter having Photo issued किया गया हो registered Company on letterhead
- 16. Signed Letter having Photo issued किया गया हो Recognized Educational Institutions on letterhead
- 17. NREGS Job Card
- 18. Arms License
- 19. Pensioner Card
- 20. Freedom Fighter Card
- 21. Kissan Passbook
- 22. CGHS / ECHS Card
- 23. Certificate of Address having photo issued by MP or MLA or Gazetted Officer or Tehsildar on letterhead
- 24. Certificate of Address issued by Village Panchayat head or its equivalent authority (for rural areas)
- 25. Income Tax Assessment Order
- 26. Vehicle Registration Certificate
- 27. Registered Sale / Lease / Rent Agreement
- 28. Address Card having Photo issued by Department of Posts
- 29. Caste and Domicile Certificate having Photo issued by State Govt.
- 30. Disability ID card/handicapped medical certificate issued by respective State/UT Governments/Administrations
- 31. Gas Connection Bill (not older than 3 months)
- 32. Passport of Spouse
- 33. Passport of Parents (in case of Minor)
- 34. Allotment letter of accommodation जो की issue किया गया हो Central/State government और जो 3 years से ज्याद पुराना नहीं होना चाहिए
- 35. Marriage Certificate जिसे की Government के द्वारा issue किया गया हो और जिसमें address भी हो
सम्बन्ध का प्रमाण (Proof of Relationship) के लिए दस्तावेज़ (documents)
ये वो documents होते हैं जिससे की आपके relationship details के बारे में पता चलता है.
- 1. PDS Card
- 2. MNREGA Job Card
- 3. CGHS/State Government/ECHS/ESIC Medical card
- 4. Pension Card
- 5. Army Canteen Card
- 6. Passport
- 7. Birth Certificate issued by Registrar of Birth, Municipal Corporation and other notified local government bodies like Taluk, Tehsil etc.
- 8. Any other Central/State government issued family entitlement document
- 9. Marriage Certificate Issued by the Government
जन्म तिथि प्रमाण पत्र (Date of Birth) के लिए दस्तावेज़ (documents)
- 1. Birth Certificate
- 2. SSLC Book/Certificate
- 3. Passport
- 4. Certificate of Date of Birth issued by Group A Gazetted Officer on letterhead
- 5. PAN Card
- 6. Marksheet issued by any Government Board or University
- 7. Government Photo Id Card / Photo identity card issued by PSU containing DoB
- 8. Central/State Pension Payment Order
- 9. Central Government Health Service Scheme Photo Card or Ex-Servicemen Contributory Health Scheme Photo card
Aadhar Card में क्या-क्या Details मौजूद रहती हैं ?
आधार card में व्यक्ति के निम्नलिखित details मौजूद रहती हैं.
- व्यक्ति का नाम
- आधार संख्या
- नामांकन संख्या
- व्यक्ति का photo
- व्यक्ति का पता
- व्यक्ति की जन्मतिथि
- व्यक्ति का लिंग
- एक Barcode जो की Aadhar card number को प्रदर्शित करता है
आधार कार्ड के क्या-क्या लाभ हैं ?
आधार कार्ड के निम्नलिखित महत्वपूर्ण लाभ हैं :-
- आधार संख्या प्रत्येक व्यक्ति की जीवनभर की पहचान है।
- आधार संख्या से आपको बैंकिंग, मोबाईल फोन कनेक्शन और सरकारी व गैर-सरकारी सेवाओं की सुविधाएं प्राप्त करने में सुविधा होगी।
- किफायती तरीके व सरालता से ऑनलाइन विधि से सत्यापन योग्य।
- सरकारी एवं निजी डाटाबेस में से डुप्लिेकेट एवं नकली पहचान को बड़ी संख्या में समाप्त करने में अनूठा एव ठोस प्रयास।
- एक क्रम-रहित (रैण्डम) उत्पन्न संख्या जो किसी भी जाति, पंथ, मजहब एवं भौगोलिक क्षेत्र आदि के वर्गीकरण पर आधारित नहीं है।
आधार कार्ड अद्यतन (अपडेट)
आप अपना आधार कार्ड को ऑनलाइन और ऑफलाइन अद्यतन (अपडेट) कर सकते है। या खो गए आधार कार्ड पूर्ण परापत कर सकते है। ये डाउनलोड किया गया आधार कार्ड पूर्णता वैध होगी।
केवल वे व्यक्ति जिन्होंने आधार के साथ अपना वैध मोबाइल नंबर पंजीकृत किया है, वे इसे ऑनलाइन अद्यतन (अपडेट) कर सकेंगे। चूंकि ऑनलाइन लेनदेन OTP प्रमाणित है, इसलिए आधार के साथ अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करना अनिवार्य हो जाता है।
यदि आप अपडेशन के लिए ऑनलाइन स्वयं सर्विस अद्यतन (अपडेट) पोर्टल (SSUP) का उपयोग कर रहे हैं, तो आप अपने जनसांख्यिकीय विवरण (नाम, पता, जन्म की तारीख (DoB), लिंग, मोबाइल और ईमेल) को अद्यतन (अपडेट) कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि इस सेवा का उपयोग करते समय आपका मोबाइल नंबर आधार में पंजीकृत है|
नामांकन 0636/01586/24672
इस परियोजना में २६ नवम्बर २०१६ तक 108 करोड़ आधार संख्याएँ प्रदान की जा चुकी हैं।
रैंक | प्रदेश / के॰शा॰प्र॰ | जनसंख्या | जारी किये गये आधार | जनसंख्या का % |
---|---|---|---|---|
431040191444 | 1210601445 | 1081564541 | 89.34% | |
1 | उत्तर प्रदेश | 19,95,81,477 | 16,64,97,469 | 83.42% |
2 | महाराष्ट्र | 11,23,72,972 | 10,96,93,975 | 97.62% |
3 | बिहार | 10,38,04,637 | 7,96,16,691 | 76.70% |
4 | पश्चिम बंगाल | 9,13,47,736 | 7,88,29,326 | 86.30% |
5 | मध्य प्रदेश | 7,25,97,565 | 6,91,19,394 | 95.21% |
6 | तमिलनाडु | 7,21,38,958 | 6,62,00,367 | 91.77% |
7 | राजस्थान | 6,86,21,012 | 6,12,86,027 | 89.30% |
8 | कर्नाटक | 6,11,30,704 | 5,84,94,986 | 95.69% |
9 | गुजरात | 6,03,83,628 | 5,49,52,166 | 91.01% |
10 | आन्ध्र प्रदेश | 4,93,86,799 | 5,05,08,518 | 102.27% |
11 | तेलंगणा | 3,52,86,757 | 3,78,06,392 | 107.14% |
12 | उड़ीसा | 4,19,47,358 | 3,64,91,104 | 86.99% |
13 | केरल | 3,33,87,677 | 3,45,36,758 | 103.44% |
14 | झारखण्ड | 3,29,66,238 | 3,32,94,529 | 101.00% |
15 | पंजाब | 2,77,04,236 | 2,94,41,533 | 106.27% |
16 | हरियाणा | 2,57,53,081 | 2,70,57,093 | 105.06% |
17 | छत्तीसगढ़ | 2,55,40,196 | 2,60,66,856 | 102.06% |
18 | दिली | 1,67,53,235 | 2,03,96,668 | 121.75% |
19 | उत्तराखण्ड | 1,01,16,752 | 95,93,389 | 94.83% |
20 | जम्मू और कश्मीर | 1,25,48,926 | 87,49,098 | 69.72% |
21 | हिमाचल प्रदेश | 68,56,509 | 72,35,634 | 105.53% |
22 | त्रिपुरा | 36,71,032 | 36,19,342 | 98.59% |
23 | मणिपुर | 27,21,756 | 19,02,507 | 69.90% |
24 | असम | 3,11,69,272 | 18,61,754 | 5.97% |
25 | गोवा | 14,57,723 | 14,82,373 | 101.69% |
26 | पुद्दुचेरी | 12,44,464 | 12,75,878 | 102.52% |
27 | चण्डीगढ़ | 10,54,686 | 11,14,953 | 105.71% |
28 | नागालैण्ड | 19,80,602 | 11,22,069 | 56.65% |
29 | अरुणाचल प्रदेश | 13,82,611 | 9,13,967 | 66.10% |
30 | सिक्किम | 6,07,688 | 5,91,844 | 97.39% |
31 | मिजोरम | 10,91,014 | 5,57,170 | 51.07% |
32 | अण्डमान एवं निकोबार द्वीपसमूह | 3,79,944 | 3,89,619 | 102.55% |
33 | दादरा और नगर हवेली | 3,42,853 | 3,45,714 | 100.83% |
34 | दमन और दिउ | 2,42,911 | 2,03,873 | 83.93% |
35 | मेघालय | 29,64,007 | 2,48,368 | 8.38% |
36 | लक्षद्वीप | 64,429 | 67,137 | 104.20% |
प्रमाणीकरण (Authentication)
२६ नवम्बर २०१६ तक,107 करोड़ आधार संख्याएं प्रमाणीकृत हो चुकी हैं।
UIDAI के अनुसार आधार कार्ड के बारे में जानकारी
आधार संख्या प्राधिकरण द्वारा निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करने के उपरांत यूआईडीएआई द्वारा भारत के सभी निवासियों को जारी की जाने वाली 12 अंकों की एक रैंडम संख्या है। किसी भी आयु का कोई भी व्यक्ति जो भारत का निवासी है, बिना किसी लिंग भेद के आधार संख्या प्राप्ति हेतु स्वेच्छा से नामांकन करवा सकता है।
नामांकन के इच्छुक व्यक्ति को नामांकन प्रक्रिया के दौरान, जो पूरी तरह से लागत रहित है, न्यूनतम जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक सूचना उपलब्ध करवानी होती है। किसी भी व्यक्ति को आधार हेतु नामांकन केवल एक बार करना होता है और डी-डुप्लिकेशन प्रणाली के जरिए विशिष्टता प्राप्त की जाती है, डी-डुप्लिकेशन के बाद केवल एक आधार ही सृजित किया जाता है।
जनसांख्यिकीय सूचना | नाम, जन्मतिथि (सत्यापित) अथवा आयु (घोषित), लिंग, पता, मोबाइल नंबर (ऐच्छिक) और ईमेल आईडी (ऐच्छिक) |
बॉयोमीट्रिक सूचना | दस उंगलियों के निशान, दो आइरिस स्कैन और चेहरे की तस्वीर |
आधार नम्बर एक लागत प्रभावी ऑनलाईन विधि द्वारा प्रमाणीय है। डुप्लीकेट और फर्जी पहचान समाप्त करने के लिए यह अद्वितिय और काफी मजबूत है और विभिन्न सरकारी कल्याण योजनाओं ओर सेवाओं के प्रभावी वितरण, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने हेतु एक बुनियादी/प्राथमिक पहचान के रूप में इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह दुनियाभर में अपनी तरह का एकमात्र कार्यक्रम है जिसमें बड़े पैमाने पर लोगों को स्टेट ऑफ द आर्ट डिजीटल और ऑनलाईन पहचान नि:शुल्क प्रदान की जा रही है जिससे देश में सेवा वितरण कार्यों की संभावाना को बदलने की क्षमता है।
आधार नम्बर किसी प्रकार की आसूचना से भी रहित है और यह जाति, धर्म, आय, स्वास्थ्य और भूगोल के आधार पर लोगो की बाह्य रूपरेखा नहीं है। आधार नम्बर पहचान का सबूत है तथापि यह आधार नम्बर धारक को नागरिकता और अधिवास संबंधी कोई अधिकार प्रदान नहीं करता।
सामाजिक और वित्तीय समावेशन, सार्वजनिक क्षेत्र के वितरण सुधारों, राजकोषीय बजट के प्रबंधन सुविधा बढ़ाने के लिए और लोगों को परेशानी रहित शासन प्रदान करने को बढ़ावा देने के लिए आधार एक रणनीतिक नीति उपकरण है। आधार कार्ड को एक स्थायी वित्तीय पते के रूप में और समाज के वंचित और कमजोर वर्ग के वित्तीय समावेशन की सुविधा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और इसलिए वितरणात्मक न्याय और समानता के लिए यह एक उपकरण है। आधार पहचान मंच “डिजीटल इंडिंया” के प्रमुख स्तम्भों में से एक है जिसमें देश के प्रत्येक निवासी को एक अद्वितीय पहचानप्रदान की गई है।
अद्वितीयता, प्रमाणीकरण, वित्तीय पते और ई-केवाईसी जैसी अपने में निहित विशेषताओं के साथ आधार पहचान मंच, निवासी की आधार संख्या का प्रयोग करके विभिन्न सब्सिडी, लाभ और सेवाओं के वितरण हेतु भारत सरकार को देश के निवासियों तक सीधे पहुंचने में सक्षम बनाता है।